Print

ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ, एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर भारत

एफआईएच विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ होने के बावजूद भारतीय टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई। दोनों टीमों ने पूरे मैच में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित चार क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की वजह गोल के मुकाबले में भारत से आगे होना रहा। अब भारत पांचवें/छठे स्थान के लिए खेलेगा।

अम्स्टेलवीन (नीदरलैंड) के वागेनर हॉकी स्टेडियम खेले गए इस मैच में स्कोरलाइन 0-0 रहने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दौरान कई पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, जबकि भारत की ओर से लगातार दबाव बनाने की कोशिश की गई।

भारत की बलजीत कौर को सातवें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया की स्टीवर्ट टैटम को 11वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिखाया गया। इस मुकाबले में कुल 9 पेनाल्टी कॉर्नर देखने को मिले, लेकिन दोनों ही टीमें इन मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। चारों क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0 रहा और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय टीम ‘पूल-ई’ में तीन मुकाबलों में 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, नीदरलैंड इस पूल के तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर रही और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ऑस्ट्रेलिया ने 3 में से 2 मैच अपने नाम करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ‘पूल-डी’ में चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलते हुए अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6-1 से शानदार जीत हासिल की और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला।

इसके बाद ‘पूल-ई’ में भारत को नीदरलैंड के विरुद्ध मैच 0-2 से गंवाया, जिसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-0 से ड्रॉ खेलकर खिताबी रेस से बाहर होना पड़ा है।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

41 mins ago | FIFA Ranking

फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में स्पेन नंबर-1 पर बरकरार, पुर्तगाल पांचवें स्थान पर पहुंचा

फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में विश्व चैंपियन स्पेन ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। ताजा रैंकिंग में...

07/10/26 | 4:26 pm | ICC Rankings

ICC रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टी20 में 7वें और केएल राहुल वनडे में 10वें स्थान पर पहुंचे

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर केएल राहुल और श्रेयस अय्य...