16/11/24 | 1:13 pm | 24 Carat Gold Price

Print

सात दिनों की गिरावट के बाद सोने में तेजी का रुख, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

लगातार 7 दिनों तक गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली तेजी नजर आ रही है। वहीं, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज सोना 120 रुपये से लेकर 130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 75,920 रुपये से लेकर 75,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 69,610 रुपये से लेकर 69,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत आज भी 89,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 69,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 75,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 75,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 69,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 75,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 69,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 75,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 69,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 75,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 69,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज कीमत में तेजी आने के कारण सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 75,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 69,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES

32 mins ago

उत्तरी सीमाओं के गांवों को जोड़ने के लिए रणनीतिक सड़कें, 1,085 किमी लंबी सड़कों से जुड़े 136 दूरस्थ इलाके

राज्यसभा में बुधवार को केंद्र सरकार ने कहा कि देश की उत्तरी सीमाओं के गांवों को जोड़ने के लिए रणन...

34 mins ago

13 मार्च को पीएम मोदी पीएम‑किसान योजना की 22वीं किस्त करेंगे जारी, 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को होगा लाभ

पीएम मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान) योजना की 22वी...