ग्रीन टी से अल्जाइमर पर दोहरा प्रहार, मोहाली के वैज्ञानिकों की अहम खोज

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि मोहाली के इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएनएसटी) के वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर रोग (एडी) के इलाज के लिए नैनोपार्टिकल्स से जुड़ा एक नया तरीका खोजा है।

यह दवा बीमारी को धीमा कर सकती है, याददाश्त बेहतर कर सकती है, और सोचने-समझने की क्षमता में मदद कर सकती है

यह दवा बीमारी को धीमा कर सकती है, याददाश्त बेहतर कर सकती है, और सोचने-समझने की क्षमता में मदद कर सकती है। अल्जाइमर एक जटिल बीमारी है। इसमें दिमाग में प्रोटीन के गुच्छे बनते हैं, सूजन होती है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और दिमाग की कोशिकाएं मरने लगती हैं।

पुरानी दवाएं सिर्फ एक समस्या को ठीक करती हैं, इसलिए पूरा फायदा नहीं होता

पुरानी दवाएं सिर्फ एक समस्या को ठीक करती हैं, इसलिए पूरा फायदा नहीं होता। नई थेरेपी में तीन चीजों को मिलाकर छोटे कण बनाए गए हैं: ग्रीन टी का एंटीऑक्सीडेंट (ईजीसीजी), दिमाग का केमिकल डोपामाइन (ईडीटीएनपी) और एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन।

यह दवा कई काम करती है, दिमाग में हानिकारक प्रोटीन के गुच्छों को तोड़ती है, फिर सूजन कम करती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस घटाती है

इन कणों को और बेहतर बनाने के लिए बीडीएनएफ नाम का प्रोटीन जोड़ा गया है, जो दिमाग की कोशिकाओं को बढ़ने और जीवित रहने में मदद करता है। यह दवा एक साथ कई काम करती है। ये दिमाग में हानिकारक प्रोटीन के गुच्छों को तोड़ती है, फिर सूजन कम करती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस घटाती है। जो दिमाग की कोशिकाओं को बचाती है और नई बनाने में मदद करती है।

डॉ. पांडा की टीम ने बीडीएनएफ-ईडीटीएनपी आधारित ड्यूल-एक्शन नैनोप्लेटफॉर्म विकसित किया, जो न्यूरोटॉक्सिक एमीलोइड बीटा साफ करता है

डॉ. जीवन ज्योति पांडा के नेतृत्व वाली टीम (आईएनएसटी, डीएसटी का स्वायत्त संस्थान) ने यह शोध किया है। पांडा ने बताया, “ब्रेन-डिराइव्ड न्यूरोट्रॉफिक फैक्टर (बीडीएनएफ) जो न्यूरॉन्स के जीवित रहने, बढ़ने और काम करने के लिए जरूरी एक प्रोटीन है को ईडीटीएनपी पर मिलाने से (बी- ईडीटीएनपी) एक ड्यूल-एक्शन नैनोप्लेटफॉर्म बनता है जो न केवल न्यूरोटॉक्सिक एमीलोइड बीटा एग्रीगेट्स (प्रोटीन के गुच्छे जो न्यूरल फंक्शन पर नकारात्मक असर डालते हैं) को साफ करता है, बल्कि न्यूरॉन रीजेनरेशन (फिर से बनने) में भी मदद करता है।”

लैब और चूहों पर दवा सफल रही, कंप्यूटर सिमुलेशन ने हानिकारक प्रोटीन तोड़ने की पुष्टि की

लैब टेस्ट और चूहों पर परीक्षण में यह दवा सफल रही। कंप्यूटर सिमुलेशन से भी पता चला कि ये कण हानिकारक प्रोटीन को अच्छी तरह तोड़ते हैं। एनआईपीईआर रायबरेली के डॉ. अशोक कुमार दतुसालिया और गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी की डॉ. नीशा सिंह ने इस शोध में सहयोग दिया है, जो विश्व प्रसिद्ध जर्नल स्मॉल में छपा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह नई खोज अल्जाइमर के मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी उम्मीद है। अभी यह शुरुआती स्टेज में है, आगे और टेस्ट होंगे।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 min ago | Animal Husbandry and Dairying

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश का समुद्री खाद्य निर्यात लगभग 73,890 करोड़ का रहा : केंद्र

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश...

17 mins ago | Israel

इजरायल में नई सरकार के गठन के बाद भी भारत के रिश्ते पहले जैसे ही मजबूत रहेंगे: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को इजरायल में नई सरकार के गठन और भारत के साथ र‍िश्‍ते पर बात की। ...

45 mins ago | President Droupadi Murmu

भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

भारतीय पुलिस सेवा 78 आरआर (2025 बैच) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में ...