प्रतिक्रिया | Saturday, April 20, 2024

अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का विवरण साझा किया है। इस दौरान अमित शाह इन प्रदेशों में भाजपा की तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, भाजपा नेता अमित शाह आज सबसे पहले राजस्थान पहुंच रहे हैं। वह पूर्वाह्न 11 बजे भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में होंगे। शाह इस लोकसभा क्षेत्र में जहाजपुर के शक्करगढ़ में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे कोटा के सीएडी ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा की पोस्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इसके बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचेंगे। वह मथुरा से वृंदावन जाएंगे। वृंदावन में शाम चार बजे प्रियाकांत जू मंदिर ग्राउंड में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 802299
आखरी अपडेट: 20th Apr 2024