03/03/26 | 8:08 pm

Print

Holi: राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, “होली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “उमंग भरे उत्सव होली के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देती हूं। होली हर्षोल्लास का पर्व है जो सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है और आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। होली ‘विविधता में एकता’ का भी प्रतीक है।” राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा, “मेरी कामना है कि होली के रंग सबके जीवन में खुशियां लेकर आएं और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।”

राष्ट्रपति ने कहा कि होली आनंद और उत्सव का त्योहार है जो सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार समाज में प्रेम और आशा फैलाता है और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करता है। होली विविधता में एकता का प्रतीक भी है। होली के रंग सबके जीवन में खुशियां लाएं और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।

RELATED ARTICLES

11 mins ago | American Tariff

अमेरिकी टैरिफ की आशंका से तांबा ऑल-टाइम हाई पर, एलएमई पर 14,533 डॉलर प्रति टन पहुंचा

लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) पर तांबे की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। इसकी वजह रिफाइंड तांबे...

15 mins ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को श्रीलंका के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली से रवाना...