27/08/26 | 5:05 pm

Print

भारत में नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश का बड़ा अवसर, प्रह्लाद जोशी ने वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए दुनिया के सामने बड़ा अवसर मौजूद है। मुंबई में आयोजित Bharat Renewable Energy Summit 2026 Roadshow को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत तेजी से स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों के साथ Renewable Energy क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं।

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि BRE Summit 2026 का आयोजन 2 से 5 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। इस बार पहली बार BRE Summit के साथ International Solar Alliance की 9वीं Assembly और International Conference on Green Hydrogen को भी एक मंच पर लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे दुनिया के प्रमुख निवेशकों, ऊर्जा कंपनियों, तकनीकी संस्थानों और नीति-निर्माताओं को भारत के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कई देश BRE Summit में Partner Country के रूप में शामिल होने में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ इस संबंध में बातचीत हुई है और करीब 8 से 10 देशों के Partner Country बनने की संभावना है।

जोशी ने कहा कि भारत में निवेश को लेकर वैश्विक निवेशकों में उत्साह है। उन्होंने विशेष रूप से capital funds और pension funds समेत विभिन्न निवेशकों को Summit में भाग लेने के लिए आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी।

300 GW के पार पहुंची गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय मंत्री ने भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में हुई तेज वृद्धि को रेखांकित करते हुए कहा कि देश ने 300 GW से अधिक गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता का आंकड़ा पार कर लिया है। जुलाई में मंत्रालय ने बताया था कि भारत इस महत्वपूर्ण पड़ाव को जल्द पार करने की दिशा में था।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के आसपास देश की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता करीब 75 GW थी, जो अब लगभग 300 GW के स्तर तक पहुंच गई है। Solar Energy में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उनके मुताबिक, वर्ष 2014 में देश की Solar capacity करीब 2.8 GW थी, जो अब लगभग 165 GW तक पहुंच चुकी है।

PM Surya Ghar योजना का जिक्र

प्रह्लाद जोशी ने PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि Rooftop Solar को बढ़ावा देने वाली इस योजना के तहत 50 लाख से अधिक परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य हासिल किया जा रहा है।

MNRE के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2026 तक 48 लाख से अधिक परिवार PM Surya Ghar योजना से लाभान्वित हो चुके थे, जबकि मंत्रालय ने जुलाई में कहा था कि योजना जल्द ही 50 लाख लाभार्थी परिवारों का आंकड़ा पार करने की दिशा में है।

दो वर्षों में 6.4 लाख करोड़ रुपये के निवेश का दावा

जोशी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा और Energy sector में निवेश की रफ्तार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2004 से 2014 के दस वर्षों के दौरान Energy sector में करीब 8.1 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ था, जबकि पिछले दो वर्षों में करीब 6.4 लाख करोड़ रुपये का घरेलू निवेश आया है।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बताता है कि भारत में नवीकरणीय ऊर्जा और उससे जुड़े Manufacturing, Infrastructure तथा Technology sectors में निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है।

भारत को Clean Energy Powerhouse बनाने पर जोर

जोशी ने कहा कि भारत केवल Renewable Energy capacity बढ़ाने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि Manufacturing, Energy Storage, Green Hydrogen और Renewable Energy technologies में भी वैश्विक नेतृत्व हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत में Manufacturing के विस्तार, infrastructure development और बढ़ती ऊर्जा मांग के कारण Renewable Energy sector में आने वाले वर्षों में निवेश के बड़े अवसर पैदा होंगे।

महाराष्ट्र के मंत्री अतुल सावे ने कहा है कि महाराष्ट्र नवीकरणीय ऊर्जा और Green Energy के क्षेत्र में देश के प्रमुख योगदानकर्ताओं में शामिल होगा। मुंबई में आयोजित BRE Summit 2026 Roadshow को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है और आगामी वर्षों में भी इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश और तकनीकी विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा।
अतुल सावे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार मुंबई और पूरे राज्य को देश-विदेश के निवेशकों तथा विभिन्न क्षेत्रों के stakeholders के लिए एक प्रमुख destination के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुंबई देश की वित्तीय राजधानी है और BRE Summit के लिए मुंबई से बड़ी संख्या में निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के जुड़ने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में 17,360 मेगावाट का लक्ष्य दिया गया था, जिसे राज्य ने पार करते हुए करीब 17,370 मेगावाट की क्षमता हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मंत्री ने राज्य में Solar Energy को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने बड़े पैमाने पर Solar Farms स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है। एक महीने में बड़ी संख्या में Solar Farms स्थापित करने के राज्य के अभियान का भी उन्होंने उल्लेख किया और इसे रिकॉर्ड उपलब्धि बताया।

अतुल सावे ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक करीब 63.28 GW Renewable Energy capacity हासिल की जा चुकी है और आने वाले वर्षों में राज्य की Green Energy क्षमता को और तेजी से बढ़ाने की योजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Green Energy के विजन को आगे बढ़ाने में महाराष्ट्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवीकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ Green Energy और Energy Technology के क्षेत्र में भी राज्य निवेश और innovation को बढ़ावा देगा।

भारत रिन्यूएबल एनर्जी (BRE) समिट एंड एक्सपो 2026 को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज मुंबई में एक रोड शो आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश, तकनीकी नवाचार और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है। इस हितधारक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा किया गया।

मुंबई रोड शो में महाराष्ट्र और पश्चिमी भारत के उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों, नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम मुख्य BRE समिट 2026 से पहले आयोजित किए जा रहे क्षेत्रीय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है।
BRE समिट एंड एक्सपो 2026 का आयोजन 2 से 5 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। इस समिट को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक मंच के रूप में स्थापित किया जा रहा है। यह RE-INVEST श्रृंखला की सफलता पर आधारित है। समिट की केंद्रीय थीम “Invest • Innovate • Inspire” यानी “निवेश • नवाचार • प्रेरणा” है।

RELATED ARTICLES

3 mins ago | Craftsmen

पीएम विश्वकर्मा: कौशल, ऋण और बाजार सहायता से पारंपरिक कारीगरों को मिल रहा सहारा

पीएम विश्वकर्मा योजना अपने शुभारंभ के तीन वर्ष पूरे करने जा रही है और अब तक 30 लाख लाभार्थियों के ...

12 mins ago | 25 June 1975 Emergency

पीएम मोदी ने आपातकाल की यादों को 23 दिनों में ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब लिखी

17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी में सक्रिय भूमिक...