Print

भारत ए ने अफगानिस्तान ए के सामने रखा 350 रन का लक्ष्य

भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। प्रभसिमरन, ऋतुराज और तिलक ने अर्धशतकीय पारी खेली।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 74 रन जोडे़। वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 44 रन बनाए। हालांकि, वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 9 चौके लगाने के बाद पवेलियन लौटे। प्रियांश आर्या महज 8 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और प्रभसिमरन ने तीसरे विकेट के लिए 74 गेंदों में 79 रन जोड़े। ऋतुराज ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, प्रभसिमरन अपने शतक से चूक गए और 69 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि, कप्तान तिलक वर्मा ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। तिलक ने 73 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 66 रन बनाए।

सूर्यांश शेडगे ने 27 गेंदों में 40 रनों की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाए। अरशद खान सिर्फ एक रन ही बना सके। अनुकूल रॉय ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाए।

वहीं, विपराज निगम ने 3 गेंदों में 8 रन बनाए। अफगानिस्तान ए की ओर से गेंदबाजी में अब्दुल्ला अहमदजई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 68 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, फरमानुल्लाह साफी ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कप्तान इमरान मीर ने 21 रन देकर एक विकेट चटकाया।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

15/09/26 | 9:37 pm

Para Shooting World Championship 2026: भक्ति शर्मा ने में जीता ब्रॉन्ज और सिल्वर, पिता बोले- नतीजे मिलने पर कठिनाइयां भूल जाते हैं

साउथ कोरिया के चांगवोन में हुई पैरा शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत की बेटी भक्ति शर्मा ने ...

14/09/26 | 11:16 am

महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया मना, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई वजह

भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाब...

14/09/26 | 10:22 am

Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका को हराकर विमेंस एशिया कप 2026 जीतने व...