18/06/24 | 5:01 pm

Print

नेस्ले की मैगी के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बना भारत

नेस्ले कंपनी के इंस्टैंट नूडल्स एवं सूप ब्रांड मैगी के लिए वैश्विक स्तर पर भारत सबसे बड़ा बाजार बन गया है, जबकि चॉकलेट वेफर ब्रांड किटकैट के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। नेस्ले इंडिया की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

किटकैट के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना भारत

नेस्ले इंडिया की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में मैगी की छह अरब से ज्यादा सर्विंग्स बेचीं, जिससे भारत दुनियाभर में मैगी के लिए सबसे बड़ा बाजार बन गया। कंपनी ने किटकैट की 4,20 करोड़ ‘फिंगर्स’ बेचीं हैं, जिसकी वहज से वह किटकैट के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार भी है। 

नेस्ले के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ता बाजार

कंपनी के मुताबिक नेस्ले मैगी ब्रांड के तहत अपनी बिक्री का विस्तार कर रही है। इसके तहत उसने 10 रुपये की किफायती कीमत पर ओट्स नूडल, कोरियन नूडल्स और अलग-अलग मसाले वाली मैगी एवं नूडल्स पेश किए हैं। नेस्ले इंडिया ने 31 मार्च, 2024 तक के पिछले 15 माह में 24,275.5 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की है। नेस्ले मैगी ब्रांड के तहत लोकप्रिय इंस्टेंट नूडल्स और तैयार व्यंजन आदि बेचती है। गौरतलब है कि स्विस वैश्विक खाद्य और पेय प्रमुख नेस्ले के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

17 hours ago | Ministry of Steel

SAIL ने नवंबर 2025 में बिक्री में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, पिछले वर्ष की तुलना में 27% वृद्धि

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited (SAIL) ने नवंबर 2025 में बिक्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन कि...

12/12/25 | 9:53 pm | Cabinet approval insurance reform 2025

इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव, कैबिनेट ने 100% एफडीआई को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण आर्...