31/07/24 | 7:38 pm

Print

भारत स्वदेशी तकनीक से बुलेट ट्रेन विकसित करने पर कर रहा काम : रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारत स्वदेशी तकनीक से बुलेट ट्रेन विकसित करने पर काम कर रहा है। वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना, जिसका पहला प्रोजेक्ट अहमदाबाद और मुंबई के बीच निर्माणाधीन है, तकनीकी रूप से बहुत जटिल है और इसे जापान की मदद से क्रियान्वित किया जा रहा है।

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के करीब 30 मीटर नीचे बन रही है 21 किलोमीटर लंबी टनल

उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना एक बहुत ही जटिल और प्रौद्योगिकी गहन परियोजना है। यह प्रोजेक्ट कुल 508 किलोमीटर का है और उसमें से 320 किलोमीटर पर काम चल रहा है। मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में इसके निर्माण कार्य में शुरुआत में देरी हुई थी, लेकिन राज्य में शिंदे और फडणवीस की सरकार आने पर उन्हें तुरंत अनुमति दी गई और महाराष्ट्र में भी अब भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है।

प्रोजेक्ट की विशेषता बताते हुए कहा कि समुद्र के करीब 30 मीटर नीचे 21 किलोमीटर लंबी एक टनल बन रही है। यह भारत में समुद्र के नीचे पहली ट्रांसपोर्टेशन प्रोजेक्ट की टनल होगी। उसका काम भी शुरू हो गया है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Drone-Based Postal Service India

‘ड्रोन से डाक, अब गांव तक’, डाक विभाग की पहल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताई खुशी

हिमाचल प्रदेश के मंडी-रेहरधार मार्ग पर ड्रोन आधारित डाक और पार्सल सेवा शुरू की गई है, जिससे दुगर...

5 hours ago | Apoorva Srivastava Ambassador

भारतीय बाजार और स्टार्टअप इकोनॉमी ने बढ़ाया आकर्षण, साझेदारी को लेकर उत्साहित है स्लोवाकिया : अपूर्वा श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय स्लोवाकिया दौरे को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है। इसक...