Print

भारतीय नौसेना का P8I विमान वरुण अभ्यास के लिए पहुंचा फ्रांस

भारतीय नौसेना का पी-8 आई विमान फ्रांसीसी नौसेना के साथ अभ्यास वरुण के 22वें संस्करण में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंच चुका है। भारतीय नौसेना द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक भारतीय नौसेना के एलीज विमान तैनाती 63 साल बाद हुई है। भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण 2 से 4 सितंबर तक भूमध्य सागर में आयोजित की जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि भारत-फ्रांस नौसेना अभ्यास में भारतीय नौसेना का P-8I विमान एयर बेस 125 इस्ट्रेस-ले ट्यूब पर उतरा, जो फ्रांसीसी नौसेना के साथ अभ्यास वरुण के 22वें संस्करण के लिए यूरोप में इसकी पहली तैनाती होगी।

नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि यह उन्नत सामरिक अभ्यास हमारी नौसेनाओं के बीच बढ़ते तालमेल और आपसी सम्मान को दिखाता है। बता दें कि भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 1993 में शुरू किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 2001 में इस अभ्यास का नाम का ‘वरुण’ कर दिया गया और तब से यह मजबूत भारत-फ्रांस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों की पहचान बन गया है।

रक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी सूचना के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में इसका दायरा बढ़ता ही जा रहा है, यह अभ्यास एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं से सीखने का अवसर प्रदान करता है। यह अभ्यास समुद्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा तथा दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन-स्तर की बातचीत की सुविधा भी प्रदान करेगा जो वैश्विक समुद्री कॉमन्स की सुरक्षा व स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए साझी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

09/04/26 | 7:59 pm | Future warfare technology drones cyber warfare

मल्टी-डोमेन हो चुके हैं आधुनिक युद्ध, हर स्तर पर तालमेल जरूरी: सेना प्रमुख

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि आधुनिक समय में युद्ध का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है और...

09/04/26 | 4:08 pm | Amit Shah Tribute Soldiers

सीआरपीएफ वीरता दिवस पर अमित शाह का नमन, शहीदों को श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ वीरता दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पु...