21/06/24 | 10:53 am | 10th International Day of Yoga

Print

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : केंद्रीय मंत्रियों ने योग दिवस कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आज शुक्रवार 21 जून को कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कश्मीर शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में आयोजित मुख्य समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई केंद्रीय मंत्री भी योग दिवस के जुड़े कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा में मनाया योग दिवस

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में योग किया। जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा में योग दिवस मनाया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी दिल्ली में योग किया। वहीं, मुंबई के योग दिवस कार्यक्रम में पीयूष गोयल शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में लोगों के साथ योग किया।

21 जून 2015 को मनाया गया था पहला योग दिवस

उल्लेखनीय है कि 21 जून 2015 को पहला योग दिवस मनाया गया था। मोदी ने 27 दिसंबर 2014 में यूएन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की सलाह दी थी। इसके बाद यूएन ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया। 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन होता है। इसके बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश कर जाता है। इसीलिए इस दिन को योग की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

RELATED ARTICLES

8 hours ago | BRICS

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने सोमवार को नई दिल्ली में भार...

8 hours ago | Atmanirbhar Bharat

पोखरण में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ, 20 से अधिक कंपनियां ले रहीं हिस्सा

वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिं...