संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अराघची

संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक के 81वें सत्र में भाग लेने के ल‍िए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची, एक राजनयिक प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार दोपहर न्यूयॉर्क पहुंचे। ईरान के व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना शिखर सम्मेलन में अराघची इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का पक्ष रखेंगे।

ईरान के व‍िदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता इस्‍माइल बाघेई ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर यह जानकारी साझा की। बाघेई ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची सोमवार दोपहर एक राजनयिक प्रतिनिधिमंडल के साथ न्यूयॉर्क पहुंचे। वह वहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र की बैठकों और चर्चाओं में हिस्सा लेंगे। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय भी है। महासभा के अलग-अलग एजेंडे और बैठकों में हिस्सा लेने के साथ-साथ ईरानी विदेश मंत्री इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का रुख भी सामने रखेंगे।”

उन्‍होंने बताया क‍ि इसके अलावा, वह इस सम्मेलन में आए कई देशों के अधिकारियों और विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत और विचार-विमर्श भी करेंगे। बाघेई ने कहा क‍ि संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सालाना सत्र मंगलवार से राष्ट्राध्यक्षों के भाषणों के साथ शुरू होगा। इस बार इसका संदेश ‘रीबिल्डिंग ट्रस्ट’ यानी ‘भरोसा फिर से कायम करना’ है।

इससे पहले सोमवार को ही अमेर‍िका ने राष्ट्रपति पेजेश्कियन की टीम को वीजा देने से इनकार कर द‍िया।

अमेरिका ने ईरानी डेलिगेशन को संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए आने की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन पिछले साल की तरह ही कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं। जैसे उदाहरण के लिए, विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा कि ईरानी डेलिगेशन को लग्जरी सामान या अन्य चीजें खरीदने की इजाजत नहीं होगी।

ईरान की मीडिया ने सोमवार को बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक के 81वें सत्र में शामिल हो रहे राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की कम्युनिकेशन टीम को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के एक प्रवक्ता का हवाला देते हुए यह खबर दी और कहा कि पेजेश्कियन बुधवार को यूएन जनरल असेंबली को संबोधित करेंगे। पेजेश्कियन न्यूयॉर्क के लिए आज मंगलवार को रवाना होंगे। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago

पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिए खास तोहफे, भारत की समृद्ध विरासत और ‘नई पहचान’ की मिली झलक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत...

2 hours ago | Cibi George

भारत-ईएफटीए टेपा के एक साल पूरे, व्यापारिक अड़चनें दूर करने को बनेगा विशेष समूह: सिबी जॉर्ज 

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के...

3 hours ago

भारत और UAE के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोमवार को व्यापार, निवेश और बिज़नेस सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों ...