Print

जापानी संगठन ‘निहोन हिडानक्यो’ को मिला 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार

जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो जो हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम पीड़ितों का एक जन आंदोलन है। इसे ‘हिबाकुशा’ के नाम से भी जाना जाता है, को आज शुक्रवार को 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा “हिबाकुशा को यह शांति पुरस्कार एक परमाणु मुक्त विश्व बनाने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया है”।

जापान परमाणु बम हमले के साक्षी जिन्होंने अपने जीवन को एक परमाणु मुक्त विश्व के लिए समर्पित कर दिया। समिति ने कहा, “हिबाकुशा हमें उन अकल्पनीय पीड़ा और दर्द को समझने में मदद करते हैं जो परमाणु हथियारों द्वारा उत्पन्न होती हैं। वे हमें अदृश्य पीड़ा को महसूस करने में सक्षम बनाते हैं।”

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने परमाणु हथियारों के मुद्दे पर नियमित रूप से ध्यान केंद्रित करता रहता है, हाल ही में 2017 में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियारों को समाप्त करने के अभियान (ICAN) को पुरस्कार देकर इस मुद्दे को उजागर किया था। नोबेल शांति पुरस्कार, जिसकी कीमत 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन है, या लगभग 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है, इसे 10 दिसंबर को ओस्लो में प्रस्तुत किया जाएगा, जो स्वीडिश उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की वर्षगांठ है, जिन्होंने 1895 में इन पुरस्कारों की स्थापना की थी।

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Chattogram Naval Cooperation

आईएनएस सुनयना ने बांग्लादेश नौसेना के साथ किया पासेक्स अभ्यास, समुद्री सहयोग हुआ मजबूत

आईएनएस सुनयना, जो भारतीय नौसेना की आईओएस सागर पहल के तहत तैनात है, बांग्लादेश नौसेना के साथ पेशे...

9 hours ago | Atmanirbhar Bharat Industry

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती : पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थ...