त्रिपुरा विधानसभा स्पीकर बिस्वा बंधु सेन के निधन पर पीएम मोदी सहित नेताओं ने जताया शोक

त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर बिस्वा बंधु सेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर बिस्वा बंधु सेन के निधन से बहुत दुख हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर बिस्वा बंधु सेन के निधन से बहुत दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति।”

स्पीकर ओम बिरला ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बिस्वा बंधु सेन के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बिस्वा बंधु सेन के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों की निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

त्रिपुरा के विकास को नई दिशा देने में बिस्वा बंधु सेन के योगदान और उनके सामाजिक कार्यों को सदैव किया जाएगा स्मरण 

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि त्रिपुरा के विकास को नई दिशा देने में बिस्वा बंधु सेन के योगदान और उनके सामाजिक कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

संबित पात्रा ने कहा कि दशकों तक समर्पित सार्वजनिक जीवन के माध्यम से बिस्वा बंधु सेन ने जनसेवा और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दिखाई

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि दशकों तक समर्पित सार्वजनिक जीवन के माध्यम से बिस्वा बंधु सेन ने जनसेवा और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दिखाई। उन्होंने जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इसे पार्टी, त्रिपुरा और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

सांसद बिप्लव देब ने भी शोक जताते हुए कहा कि बिस्वा बंधु सेन के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ

भाजपा सांसद बिप्लव देब ने भी शोक जताते हुए कहा कि बिस्वा बंधु सेन के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। (इनपुट: आईएएनएस)