Print

LIC को HDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी बढ़ाने की RBI से मंजूरी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक HDFC बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत तक करने की मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बाद गुरुवार को LIC और HDFC बैंक दोनों के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

HDFC बैंक ने नियामकीय फाइलिंग में बताया कि RBI ने LIC को बैंक की चुकता शेयर पूंजी या मतदान अधिकारों में 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति दी है।

14 अगस्त तक LIC के पास HDFC बैंक की कुल शेयर पूंजी में 4.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। नई मंजूरी के बाद LIC के पास निजी बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की पर्याप्त गुंजाइश होगी।

हालांकि, RBI की मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि LIC तुरंत अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत कर देगा। हिस्सेदारी में कोई भी वृद्धि RBI द्वारा निर्धारित शर्तों और अन्य लागू नियामकीय एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही की जाएगी।

HDFC बैंक ने कहा कि मंजूरी RBI द्वारा तय शर्तों के साथ-साथ भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के संबंधित नियमों के अनुपालन के अधीन है।

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में LIC के शेयर करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 417.40 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 468.30 रुपये का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर और 361 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया है।

वहीं, HDFC बैंक के शेयर में 1.09 प्रतिशत की तेजी आई और यह 728 रुपये पर कारोबार करता देखा गया। बैंक के शेयर का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 1,020.35 रुपये और निचला स्तर 715.05 रुपये रहा है।

LIC देश के सबसे बड़े संस्थागत निवेशकों में शामिल है, जबकि HDFC बैंक भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

23 mins ago | Asian Games 2026

खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...

2 hours ago | Aichi-Nagoya Asian Games

पीएम मोदी से मिले एशियन गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ी, बोले- यह सिर्फ आपकी नहीं, पूरे देश की सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...