भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 15 से 20 सितंबर के बीच आम जनजीवन पर मौसम का असर साफ नजर आएगा। अगले दो दिनों में हल्की बारिश और बादलों से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
15 सितंबर: बादल छाए रहेंगे, तापमान रहेगा सुहावना
सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हवा में नमी सुबह 85 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत के आसपास रह सकती है।
16 सितंबर: हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार
मंगलवार को मौसम थोड़ा और करवट लेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नमी सुबह 85 प्रतिशत से दोपहर बाद 55 प्रतिशत तक रह सकती है। मौसम विभाग ने आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
17 सितंबर: बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ सकती हैं
बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। नमी सुबह 80 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस दिन भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश संभव है, लेकिन इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है।
18 से 20 सितंबर: मौसम साफ होने के संकेत
गुरुवार (18 सितंबर) से मौसम में साफ बदलाव दिखेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नमी 85 से 50 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 19 और 20 सितंबर को मौसम लगभग एक जैसा बना रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नमी 80 प्रतिशत से घटकर 45 प्रतिशत तक आ सकती है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले दो दिनों तक बादलों और हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके बाद मौसम सूखा रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। (इनपुट-एजेंसी)


