महाराष्‍ट्र: बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के नतीजे आज, 23 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से होगी। इन चुनावों में 29 महानगरपालिकाओं में वोटों की गिनती होगी। बीएमसी चुनाव का अनुमानित मतदान 53 से 55 प्रतिशत हुआ है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से 23 केंद्रों पर मतगणना होगी।  

मुंबई में 23 केंद्रों पर बीएमसी वोटों की गिनती, एक साथ 46 वार्ड; महाराष्ट्र निकाय चुनाव राजनीति के लिए बेहद अहम

मुंबई में बीएमसी के वोटों की गिनती के लिए 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं और हर सेंटर में एक बार में 2 वार्ड के वोटों की गिनती होगी। इस तरह एक बार में 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे, और इसके बाद अगले 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे। महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव को प्रदेश की राजनीति के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।

राज्य के 893 वार्डों में 2,869 सीटों पर मतदान, 3.48 करोड़ मतदाता और 15,931 उम्मीदवार मैदान में

राज्य भर के 893 वार्डों में कुल 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ है, जिनमें बीएमसी की 227 सीटें भी शामिल हैं। इन निकायों में 3.48 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे और मैदान में कुल 15,931 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाते नजर आए।

बीएमसी चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की बड़ी जीत के संकेत, एकजुट ठाकरे बंधुओं को खास सफलता नहीं मिलती दिख रही

बता दें कि बीएमसी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना गठबंधन की भारी जीत तय मानी जा रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि ‘एकजुट’ ठाकरे बंधुओं को इस चुनाव में कड़ी चुनौती के बावजूद खास सफलता नहीं मिलती दिख रही है।