प्रतिक्रिया | Wednesday, February 12, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

03/10/24 | 12:58 pm

printer

उत्तर प्रदेश को देश का पहला जीरो पॉवर्टी स्टेट बनाने का महाअभियान शुरू

उत्तर प्रदेश को देश का पहला ‘जीरो पॉवर्टी स्टेट’ यानि ‘गरीबी मुक्त प्रदेश’ बनाने का महाअभियान शुरू हो चुका है। इसी को लेकर राज्य सरकार ने प्रदेश को एक वर्ष में जीरो पॉवर्टी स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा है। 

इसके लिए चलेगा एक साल का महाअभियान 

यह बड़ी घोषणा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है, जिसमें यह कहा गया है कि करीब एक साल के भीतर-भीतर उत्तर प्रदेश को गरीबी मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साल का महाअभियान चलाने की घोषणा की है।  

इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना के बारे में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसे उत्तर प्रदेश की तरफ से एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की यह घोषणा

जी हां, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को देश का पहला जीरो पॉवर्टी स्टेट बनाने की घोषणा कर दी है। इस अभियान के तहत निर्धन परिवारों को भोजन के साथ बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध होगी। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। 

ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकतम 25 निर्धनतम परिवारों का होगा चयन

राज्य सरकार ने इस महाअभियान का रोडमैप भी तैयार कर लिया है। इस अभियान के तहत जनपदों में जो कमेटी बनाई जाएगी वहां मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) इसके नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे और प्रत्येक गांव में 20 से 25 निर्धनतम परिवारों का चयन करेंगे। चार बड़े पैमानों के आधार पर निर्धनतम परिवारों का चयन किया जाएगा। इनके चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसको यह जिम्मेदारी दी गई है कि उस पर कोई अनियमितता न हो।  
 
निर्धन परिवारों को भोजन के साथ मिलेगी बेहतर शिक्षा

इसके पश्चात उन निर्धन परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत भोजन, आवास, शिक्षा, वस्त्र इत्यादि से लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही साथ सरकार का रोजगार के साथ कौशल विकास पर भी फोकस रहेगा।  

आगंतुकों: 17465812
आखरी अपडेट: 12th Feb 2025