21/09/26 | 1:53 pm

Print

National Film Awards: भारतीय अभिनेता अनंत नाग को ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया जाएगा

अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनकी उत्कृष्ट सिनेमाई यात्रा के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 22 सितंबर, 2026 को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार ने 16 सितंबर 2026 को इस निर्णय की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुजरात के एकता नगर (पूर्व में नाम केवड़िया) में ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। अनंत नाग को यह पुरस्कार उनकी पांच दशकों से अधिक लंबी शानदार सिनेमाई यात्रा के सम्मान में प्रदान किया जा रहा है, जिसने कलाकारों की पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

अनंत नाग एक वरिष्ठ भारतीय अभिनेता

अनंत नाग का जन्म 4 सितंबर 1948 को कर्नाटक में हुआ था और उन्होंने 70 के दशक की शुरुआत में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कन्नड़ फीचर फिल्म संकल्प से की, जबकि फिल्म अंकुर से उन्होंने हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। उन्होंने छह भारतीय भाषाओं की 300 से अधिक फिल्मों में विभिन्न प्रकार के किरदारों को जीवंत किया है।

उनके काम में बेहद लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक मालगुडी डेज भी शामिल है। उन्होंने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पांच कर्नाटक राज्य पुरस्कार जीते हैं। भारत सरकार ने उन्हें 2025 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। उनकी सिनेमा की यात्रा पांच दशकों से भी ज़्यादा लंबी है और इसने कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

उन्हें 5 फिल्मफेयर पुरस्कार और पांच कर्नाटक राज्य सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं

अनंत को पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और पांच कर्नाटक राज्य सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा, उन्हें कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार, कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार और कर्नाटक राज्य लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें बेंगलुरु विश्वविद्यालय (उत्तर) से मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त है। वर्ष 2023 में उन्होंने सिनेमा में अपने 50 वर्ष के करिअर की स्वर्ण जयंती मनाई।

बेंगलुरु शहर विकास राज्य मंत्री के रूप में भी पद संभाला

सिनेमा से इतर, अनंत ने वर्ष 1988 से 1994 तक कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य और वर्ष 1994 से 1999 तक विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु शहर विकास राज्य मंत्री के रूप में भी पद संभाला। वर्ष 2025 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। आज अनंत नाग भारत के सबसे सम्मानित सांस्कृतिक व्यक्तित्वों में से एक हैं और अपनी बहुमुखी प्रतिभा, विनम्रता तथा भारतीय सिनेमा में अपने स्थायी योगदान के लिए प्रशंसित हैं।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान है। इसकी शुरुआत वर्ष 1969 में की गई थी, जब यह पहली बार देविका रानी को प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार दादासाहेब फाल्के की स्मृति में दिया जाता है, जिन्होंने वर्ष 1913 में फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्देशन किया था। इसके प्राप्तकर्ताओं को भारतीय सिनेमा के विकास और प्रगति में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

सिनेमा के क्षेत्र में इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को ‘भारतीय सिनेमा के विकास और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान’ के लिए सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार में स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि शामिल हैं। 

RELATED ARTICLES

16/10/26 | 9:44 am | Bhupender Yadav

सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में नवीनतम रामसर स्थलों (Ramsar sites) के रूप...

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...