Print

नाविका सागर परिक्रमा: आठ माह में 21,600 समुद्री मील की यात्रा करेंगी दो महिला अधिकारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा

समुद्र की गहराइयों से लेकर सागर की लहरों पर देश की दो महिला अधिकारी 21,600 समुद्री मील की यात्रा करेंगी। दरअसल, नाविका सागर परिक्रमा अभियान के दूसरे संस्करण के साथ दुनिया भर में भ्रमण के असाधारण मिशन पर निकलने के लिए भारतीय नौसेना पूरी तरह तैयार है।

2 अक्टूबर से शुरू करेंगी अभियान
नौकायन पोत तारिणी से नौसेना की दो साहसी महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए 2 अक्टूबर को इस चुनौतीपूर्ण अभियान पर गोवा से रवाना होंगी। आठ महीने की अवधि में दोनों महिलाएं बिना किसी बाहरी सहायता के केवल पवन ऊर्जा पर निर्भर करते हुए 21,600 समुद्री मील की यात्रा करेंगी।

आठ माह तक करेंगी यात्रा
नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को बताया कि इस ऐतिहासिक यात्रा को गोवा के नौसेना महासागर नौकायन नोड, आईएनएस मंडोवी से रवाना किया जाएगा। आठ माह के दौरान दोनों महिला अधिकारी मानव सहनशक्ति की सीमाओं को लांघते हुए उच्च समुद्र, चरम मौसम की स्थिति की कठोरता का सामना करेंगी।

2017 में शुरू हुई थी नाविका सागर परिक्रमा
इस अभियान की परिकल्पना भारतीय नौसेना ने 2017 में नाविका सागर परिक्रमा के साथ की थी, जिसमें पहली बार छह अधिकारियों ने दुनिया की परिक्रमा थी। उन्होंने बताया कि इसी अभियान का यह दूसरा संस्करण असाधारण होगा, क्योंकि इस नाविका सागर परिक्रमा अभियान के दूसरे संस्करण में सिर्फ दो महिलाओं लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए को शामिल किया गया है।

इससे पहले कैप्टन दिलीप डोंडे 2009-10 में दुनिया की परिक्रमा करने वाले पहले भारतीय थे। इसके बाद कमांडर अभिलाष टॉमी दो परिक्रमाओं में भाग लेने वाले पहले एशियाई कप्तान बने और 2022 में गोल्डन ग्लोब रेस को पूरा करने की उपलब्धि हासिल की। कमांडर अभिलाष टॉमी इन दोनों महिला अधिकारियों के आधिकारिक संरक्षक के रूप में प्रशिक्षण से जुड़े रहे हैं।

भारत की समुद्री विरासत के प्रति सशक्तिकरण

नौसेना उप प्रमुख ने बताया कि यह अभियान नौसेना मुख्यालय, भारतीय नौसेना नौकायन संघ और दक्षिणी नौसेना कमान के तहत गोवा स्थित महासागर नौकायन नोड के तत्वावधान में होगा। दोनों नोडल केंद्र अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों और अधिकारियों के साथ संपर्क में रहकर यात्रा का समन्वय करेंगे। उन्होंने नाविका सागर परिक्रमा II को भारत की समुद्री विरासत के प्रति सशक्तिकरण, नवाचार और प्रतिबद्धता की यात्रा बताया। यात्रा के विभिन्न पहलुओं और चालक दल के तैयारी अभियानों और प्रशिक्षण पर प्रकाश डालने वाली एक लघु फिल्म दिखाई गई।

RELATED ARTICLES

47 mins ago | Hajj 2027

हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 6 से 9 नवंबर 2026 तक सऊदी अरब की आध...

2 hours ago | Black Sea Grain Exports

पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान में हर संभव मदद देगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन ...

3 hours ago | Ahmedabad Development Projects

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को दी 1,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2028 तक नशामुक्त गुजरात का लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1,400 करोड़ रुपए की विभिन्न...