21/08/24 | 3:41 pm | Navy signs MoU with BEML

Print

रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए नौसेना का बीईएमएल के साथ समझौता

रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए बीते मंगलवार (20 अगस्त) को भारतीय नौसेना ने रक्षा और भारी इंजीनियरिंग क्षेत्र की अग्रणी निर्माता कंपनी बीईएमएल लिमिटेड साथ एक समझौते (ओएमयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

समझौते से विदेशी रक्षा उपकरणों के आयात पर कम होगी निर्भरता

नौसेना के मुख्यालय में इस समझौते पर भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल के. श्रीनिवास और बीईएमएल के रक्षा निदेशक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत महत्वपूर्ण समुद्री रक्षा उपकरणों का स्वदेशीकरण किया जाएगा जिससे विदेशी रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह साझेदारी महत्वपूर्ण समुद्री इंजीनियरिंग उपकरणों और प्रणालियों के स्वदेशी डिजाइन, विकास, निर्माण, परीक्षण और रक्षा उत्पादों को बढ़ाएगी, इसके साथ ही सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल की कड़ी में यह सहयोग रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता तथा ‘मेक इन इंडिया’ को भी बढ़ावा देगा।

RELATED ARTICLES

07/05/26 | 10:36 am | India Pakistan Air Strike Operation Sindoor

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर बदली सियासी तस्वीर, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बदली प्रोफाइल फोटो

'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रिय...

21/04/26 | 6:38 pm | DRDO tank technology

आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा, रक्षा मंत्रालय ने किए बड़े रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की बारूदी सुरंग भेदने की क्षमता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उ...

13/04/26 | 7:15 pm | Akash BrahMos missile models

मोतिहारी में डीआरडीओ की मेगा प्रदर्शनी, 15-18 अप्रैल तक दिखेंगी रक्षा तकनीकें

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) 15 से 18 अप्रैल तक मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह ...