21/06/24 | 11:19 pm

Print

एनटीए ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा को किया स्थगित, 25-27 जून के बीच होना था एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून, 2024 को स्थगित कर दिया। यह परीक्षा 25 से 27 जून को आयोजित होने वाली थी।

एनटीए की ओर से जारी एक सार्वजनिक सूचना में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि यह दिनांक 15 जून की सार्वजनिक सूचना के क्रम में है। इसके तहत संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून-2024 के आवेदकों को आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना तथा परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी सभी उम्मीदवारों को दी गई थी।

एनटीए ने परीक्षा को स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य परिस्थितियों और लॉजिस्टिक मुद्दों का हवाला दिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा कि परीक्षा के आयोजन का संशोधित कार्यक्रम बाद में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घोषित किया जाएगा।

नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in देखते रहें। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के संबंध में उम्मीदवारों के लिए एनटीए ने हेल्प डेस्क नंबर (011- 40759000 या 011-69227700) भी जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Drone-Based Postal Service India

‘ड्रोन से डाक, अब गांव तक’, डाक विभाग की पहल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताई खुशी

हिमाचल प्रदेश के मंडी-रेहरधार मार्ग पर ड्रोन आधारित डाक और पार्सल सेवा शुरू की गई है, जिससे दुगर...

4 hours ago | Apoorva Srivastava Ambassador

भारतीय बाजार और स्टार्टअप इकोनॉमी ने बढ़ाया आकर्षण, साझेदारी को लेकर उत्साहित है स्लोवाकिया : अपूर्वा श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय स्लोवाकिया दौरे को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है। इसक...