12/08/24 | 12:00 pm

Print

ओली ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया नेपाल आने का निमंत्रण

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भेजा है। प्रधानमंत्री ओली ने शिष्टाचार मुलाकात के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री के जरिए अपने समकक्ष मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान भारत के सहयोग से नेपाल में चल रही परियोजना और भविष्य में शुरू होने वाली परियोजना पर चर्चा की गई। नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्साल ने बताया कि प्रधानमंत्री ओली ने एक दिन पूर्व ही भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा नेपाल के सेटेलाइट के प्रक्षेपण के लिए हुए समझौते के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही नेपाल भारत के बीच कनेक्टिविटी के जलमार्ग के माध्यम को आगे बढाने का अनुरोध किया।

भारतीय विदेश सचिव के साथ बैठक में द्विपक्षीय और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में विदेश मंत्रालय की सचिव सेवा लम्साल सहित नेपाल के लिए भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव, विदेश मंत्रालय में नॉर्थ डेस्क के प्रमुख अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Adiala Jail

पाकिस्तान की शीर्ष अदालत का आदेश, इमरान खान को अस्पताल में कराया जाए भर्ती

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने अदियाला जेल में कैद पूर्व वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) इमरान खान को स...

2 hours ago | 620 UAV Attack

मास्को पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, दो वर्षों में पहली बार 620 यूएवी से निशाना

रूस की राजधानी मास्को पर यूक्रेन ने बड़ा ड्रोन हमला किया है। ये पिछले दो वर्षों में किया गया सबस...