Print

‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ बना अमेरिका में नया कानून, ट्रंप ने विधेयक पर किए हस्ताक्षर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ अब यह बिल एक कानून बन गया है।यह बिल प्रतिनिधि सभा के पारित किए जाने के एक दिन बाद आया, जिससे राष्ट्रपति ट्रंप के ऐतिहासिक कानून को अंतिम स्वीकृति मिल गई।

स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप ने कहा, ‘मैंने देश को पहले कभी इतना खुश नहीं देखा, क्योंकि अब विभिन्न वर्गों के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ट्रंप ने कहा, ” मैंने कभी देश में लोगों को इतना खुश नहीं देखा क्योंकि कई अलग-अलग वर्गों के लोग अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इनमें सेना, आम नागरिक और विभिन्न प्रकार की नौकरियों से जुड़े लोग शामिल हैं।” राष्ट्रपति ट्रंप ने साउथ डकोटा से रिपब्लिकन सीनेट मेजॉरिटी लीडर जॉन थ्यून और लुइसियाना से रिपब्लिकन हाउस स्पीकर माइक जॉनसन को सराहा, जिन्होंने इस विधेयक को कांग्रेस के दोनों सदनों से पारित कराने में अहम भूमिका निभाई है। ट्रंप ने कहा, “वह दोनों एक ऐसी टीम हैं, जिसे हराया नहीं जा सकता।”

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने इस विधेयक को राष्ट्रपति की चुनावी नीतियों का सार बताया, जिनके लिए जनता ने मतदान किया था

‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने इस विधेयक को “उन सभी नीतियों का सार” बताया, जिन पर राष्ट्रपति ने चुनाव लड़ा और जिनके पक्ष में जनता ने मतदान किया था। उन्होंने इसे अमेरिकी जनता के लिए एक विजयी दिन बताया है। गुरुवार दोपहर को हाउस रिपब्लिकन ने टैक्स में भारी कटौती, संघीय खर्च में कटौती, पेंटागन और बॉर्डर सिक्योरिटी के लिए फंडिंग बढ़ाने वाले ट्रंप के विशाल पैकेज को मंजूरी देने के लिए मतदान किया, जिससे यह विधेयक पारित हो गया। इससे पहले इसी सप्ताह सीनेट ने भी इस बिल को पास कर दिया था।

ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की सराहना करते हुए इसे अमेरिका के ‘नए स्वर्ण युग की शुरुआत’ बताया

ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की तारीफ की। उन्होंने इसे अमेरिका के ‘नए स्वर्ण युग की शुरुआत’ बताया। ट्रंप ने ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रिपब्लिकन ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ पारित किया है। हमारी पार्टी पहले से कहीं अधिक एकजुट है। हम व्हाइट हाउस में शनिवार शाम 4 बजे एक साइनिंग सेरेमनी का आयोजन करेंगे। सभी कांग्रेस सदस्यों और सीनेटर्स को आमंत्रित किया गया है। हम एक साथ अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता और हमारे नए स्वर्ण युग की शुरुआत का जश्न मनाएंगे।”

संयुक्त राज्य अमेरिका के लोग पहले से कहीं अधिक समृद्ध, सुरक्षित और गौरवान्वित होंगे

उन्होंने आगे कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के लोग पहले से कहीं अधिक समृद्ध, सुरक्षित और गौरवान्वित होंगे। सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन, सीनेट मेजोरिटी लीडर जॉन थ्यून और कांग्रेस के सभी रिपब्लिकन सदस्यों को धन्यवाद, जिन्होंने हमारे वादों को पूरा करने में मदद की। साथ मिलकर हम ऐसी चीजें कर सकते हैं, जिनकी एक साल से भी कम समय पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। हम काम करते रहेंगे और जीतते रहेंगे, बधाई हो अमेरिका!”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

8 hours ago | Ministry of External Affairs

ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल, भारत ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कमर्शियल जहाज पर हमले की जानकारी दी...

9 hours ago | Admiral Samuel Paparo

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर, रक्षा सचिव ने एडमिरल पापारो से की मुलाकात

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में अमेरिकी पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल...