23/10/25 | 6:30 pm

Print

पीएम मोदी ने आसियान की अध्यक्षता मिलने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री को दी बधाई, शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से भाग लेंगे पीएम

पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बातचीत की। पीएम मोदी ने परस्पर बातचीत के दौरान मलेशिया द्वारा आसियान की अध्यक्षता ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री श्री इब्राहिम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मलेशिया के नेतृत्व में आगामी आसियान-संबंधी शिखर सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने की अपनी रुचि भी व्यक्त की और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस बार में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 

“मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। मलेशिया की आसियान अध्यक्षता के लिए उन्हें बधाई दी और आगामी शिखर सम्मेलनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मैं आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए उत्सुक हूं।