16/01/26 | 9:59 pm

Print

पीएम मोदी ने उद्योगपति एमएल मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त किया, बोले- आपसे हुई मुलाकातों को संजोकर रखूंगा

पीएम मोदी ने प्रसिद्ध उद्योगपति एमएल मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मित्तल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी अनेक मुलाकातों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर उद्योगपति एमएल मित्तल के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि मोहन लाल मित्तल ने उद्योग जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। साथ ही, वे भारतीय संस्कृति के प्रति भी अत्यंत भावुक थे।

पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने समाज के विकास के प्रति अपने प्रेम को दर्शाते हुए विभिन्न परोपकारी कार्यों में अपना योगदान दिया। उनके निधन से गहरा दुख है। हमारी अनेक मुलाकातों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

पीएम मोदी और उद्योगपति मित्तल के बीच व्यक्तिगत और घनिष्ठ संबंध रहे हैं। एमएल मित्तल ने एक बार पीएम मोदी से मुलाकात को याद करते हुए बताया था कि करीब पच्चीस साल पहले, भाजपा के राष्ट्रीय नेता के रूप में नरेंद्र मोदी एक विदेश यात्रा पर त्रिनिदाद और टोबैगो गए थे। उस दौरान वह मेरे घर में ठहरे थे।मित्तल ने बताया था कि उस समय उनकी सरल जीवनशैली और स्पष्ट सोच ने उन्हें गहरा प्रभावित किया।

मित्तल ने यह भी बताया था कि तब पीएम मोदी कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर पहुंचे थे और चार-बेडरूम वाले अपार्टमेंट में ठहरे थे। एयर-कंडीशन वाले कमरे वरिष्ठ नेताओं को दिए गए थे। मैंने (तब संगठन में काम करने वाले) मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि आप मेरा कमरा ले लें या मैं होटल का इंतजाम कर दूं। उन्होंने मना कर दिया और छोटे से उस कमरे में सोने के लिए तैयार हो गए। उस कमरे में न एयर-कंडीशन था और न ही बाथरूम, लेकिन उन्होंने कहा कि यह कमरा उनके लिए पर्याप्त है।

RELATED ARTICLES

3 mins ago | Digital entertainment industry

इफ्फी 2026 में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज पुरस्कार के लिए 5 वेब सीरीज नामांकित

भारत के डिजिटल मनोरंजन उद्योग का बदलता परिदृश्य 57वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफ...

30 mins ago | Indian exporters

भारतीय निर्यातकों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच होगी आसान, निर्यात संवर्धन मिशन के दिशा-निर्देशों में किया गया संशोधन

भारतीय निर्यातकों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच को आसान बनाने और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद...

32 mins ago | 57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

57वां इफ्फी भारतीय सिनेमा की समृद्धि के साथ ‘मिशन लाइफ’ को भी प्रदर्शित करेगा

57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव- इफ्फी, गोवा में 20 से 28 नवंबर, 2026 तक आयोजित होने जा रहा है।...