23/08/24 | 10:01 am

Print

प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोप में कबड्डी को लोकप्रिय बनाने के लिए स्पिज़्को और कालबार्स्की की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वारसॉ में पोलैंड के कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष मिचेल स्पिज़्को और पोलैंड के कबड्डी महासंघ के बोर्ड सदस्य अन्ना कालबार्स्की से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने पोलैंड में कबड्डी को आगे बढ़ाने और यूरोप में इस खेल को लोकप्रिय बनाने के प्रति समर्पण के लिए स्पिज़्को और कालबार्स्की की सराहना की। इस दौरान उन्होंने भारत और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में खेल की भूमिका पर प्रकाश डाला। इससे पहले, वारसॉ में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पोलैंड और भारतीयों का कबड्डी के माध्यम से भी संबंध है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आप जानते हैं कि भारत के हर गांव में कबड्डी खेली जाती है। यह खेल भारत से पोलैंड पहुंचा और पोलैंड के लोगों ने कबड्डी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। पोलैंड लगातार दो वर्षों से यूरोपीय कबड्डी चैंपियन रहा है। मुझे बताया गया है कि 24 अगस्त से फिर से कबड्डी चैंपियनशिप होने जा रही है और पहली बार पोलैंड इसकी मेजबानी कर रहा है। मैं आपके माध्यम से पोलिश कबड्डी टीम को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद स्पिज़्को ने कहा, “मैंने उनसे बहुत सकारात्मक ऊर्जा महसूस की। उन्हें इस बात पर बहुत गर्व था कि अहमदाबाद में स्टेडियम बनाने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी, क्योंकि वे गुजरात से हैं और इसी स्टेडियम में मैंने 2016 में अहमदाबाद में हुए विश्व कप के दौरान खेला था। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति का इस पद पर होना, भारत को हर खेल में मजबूत बनाने का एक शानदार अवसर है। भारत को 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए प्रयास करना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि कबड्डी इस ओलंपिक में शामिल होगी।”
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

7 mins ago | CBRE

2026 की पहली छमाही में भारतीय रियल एस्टेट में 8.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश: CBRE

वैश्विक संपत्ति परामर्श कंपनी सीबीआरई की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही में भारत के रि...

11 mins ago

Rath Yatra 2026: रथ यात्रा का कारण और क्या है संदेश, क्यों भक्तों के बीच भीड़ में पहुंच जाते हैं प्रभु जगन्नाथ

ओडिशा के पुरी शहर का अद्भुत नजारा पूरा विश्व देख रहा है। लाखों श्रद्धालुओं का विशाल जन-सैलाब, आस...

13 mins ago | First Hydrogen Powered Train

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू होने को तैयार, ग्रीन रेल ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ा कदम

भारतीय रेलवे स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। देश की पहली स्वदेशी...