22/09/24 | 10:54 am

Print

क्वाड लीडर्स समिट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अमेरिका के विलमिंगटन में छठे क्वाड लीडर्स समिट के दौरान मुलाकात की। मई 2022 के बाद से यह उनकी नौवीं व्यक्तिगत मुलाकात थी। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने राजनीतिक और रणनीतिक, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, शिक्षा और अनुसंधान, जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा और आपसी संबंधों जैसे व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने स्वीकार किया कि उच्च-स्तरीय संपर्कों की दुहराव ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत गति प्रदान की है।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को मजबूत करने और भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और भी अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

8 hours ago | AI and skill development initiatives India

पीएम मोदी ने शीर्ष वैश्विक सीईओ से मुलाकात पर जताई खुशी, भारत में निवेश और विस्तार की मिली पुष्टि

कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार एस, इंटेल के सीईओ लिप-बू टैन और माइक्रोसॉ...

09/12/25 | 10:54 pm | India aviation travel advisory

इंडिगो का संकट खत्म: सभी फ्लाइट्स सामान्य, अधिकांश लगेज भी पहुंचाए गए

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार को घोषणा की कि कई दिनों की कठिनाइयों के बाद उसका संपू...

09/12/25 | 10:36 pm | Bailey Bridge systems deployment

ऑपरेशन सागर बंधु: भारत ने श्रीलंका में राहत और बचाव कार्य किए तेज, बड़े पैमाने पर सहायता जारी

चक्रवात ‘दितवाह’ से तबाह हुए श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत राहत और बचाव...