राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- ‘उनकी कविताएं करती हैं शौर्य और आत्मगौरव का संचार’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिनकर जी की ओजस्वी कविताएं जनचेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के भावों से भरी हुई हैं। ये रचनाएं आज भी देशवासियों के दिलों में शौर्य, तेज और आत्मगौरव का संचार करती हैं।

उन्होंने आगे लिखा, “राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन। जनचेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के भावों से भरी उनकी ओजस्वी कविताएं आज भी देशवासियों के हृदय में शौर्य, तेज और आत्मगौरव का संचार करती हैं। उनकी रचनाएं साहित्य को समृद्ध करने के साथ-साथ मातृभूमि के प्रति समर्पण को भी प्रेरित करती हैं। उनका विराट व्यक्तित्व और कालजयी कृतित्व युगों-युगों तक भारतवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को नमन करते हुए कहा कि हिंदी साहित्य के आकाश में उनका स्थान सिर्फ एक महान कवि के रूप में नहीं, बल्कि ऐसे साहित्यकार के रूप में है जिन्होंने राष्ट्र की चेतना, जनभावनाओं और सामाजिक सरोकारों को स्वर दिया। उन्होंने ‘रश्मिरथी’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘उर्वशी’, ‘रेणुका’ और ‘संस्कृति के चार अध्याय’ जैसी कालजयी कृतियों का उल्लेख करते हुए बताया कि इन रचनाओं ने हिंदी साहित्य को समृद्ध करने के साथ भारतीय समाज और राष्ट्रचिंतन को नई दृष्टि दी। बिरला ने याद दिलाया कि दिनकर जी तीन बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे और संसद के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य नेताओं ने भी व्यक्त की श्रद्धा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पद्म भूषण रामधारी सिंह दिनकर को विनम्र अभिवादन अर्पित किया। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि अपनी ओजस्वी रचनाओं से राष्ट्रीय चेतना को स्वर देने वाले महान साहित्यकार को कोटि-कोटि नमन। उनकी अमूल्य रचनाएं साहित्य जगत की समृद्धि का सशक्त आधार बनी रहेंगी। राष्ट्रकवि दिनकर की अमर साहित्यिक विरासत आज भी साहस, आत्मसम्मान, कर्तव्यबोध और सामाजिक चेतना का संदेश देती हुई भारतीय साहित्य और राष्ट्रचिंतन को प्रेरित कर रही है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Gadchiroli

नक्सली हिंसा की सबसे बड़ी कीमत आदिवासियों ने चुकाई, पिछली सरकारों ने की उपेक्षा : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि नक्सली हिंसा के कारण आदिवासी समुदायों को सबसे अ...

3 hours ago | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25 लाख युवाओं को टैबलेट, एक लाख से अधिक को मिलेगी सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौ...