02/03/26 | 9:56 pm

Print

“सतत और सशक्त आर्थिक विकास” विषय पर पीएम मोदी 3 मार्च को वेबिनार को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सतत और सशक्त आर्थिक विकास” विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस विषय के अंतर्गत, चार अलग-अलग वेबिनार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न क्षेत्रों – (i) विनिर्माण, औद्योगिक उन्नयन और रणनीतिक क्षेत्र, (ii) लघु एवं मध्यम उद्यम, वित्त और बाजार पहुंच, (iii) शहरी आर्थिक क्षेत्र और (iv) अवसंरचना, रसद और माल ढुलाई को शामिल किया गया है।

बजट-पश्चात वेबिनार में औद्योगिक विस्तार, तकनीकी नेतृत्व को सुदृढ़ करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों की नींव को मजबूत करने के उद्देश्य से किए जा रहे दूरदर्शी सुधारों पर प्रकाश डाला जाएगा। विचार-विमर्श का मुख्य उद्देश्य इन प्राथमिकताओं को प्रभावी कार्यों में परिणत करना होगा। इसके लिए उद्योग जगत के प्रतिभागियों के जमीनी अनुभव से मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा, जो अधिक प्रभावी कार्यान्वयन में सहायक होंगे।

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Brazil

20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS 

गोल्डमैन सैक्स द्वारा दिए गए एक संक्षिप्त नाम से शुरू हुआ BRICS अब दो दशक बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था...

16 mins ago | Heathrow Airport Disruption

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ठप, एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवाओं में आई तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में एक हजार से अधिक ...