प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर उन बहादुर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पीएम मोदी ने कहा कि इन जवानों का साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा।

पीएम मोदी का सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पुलिस स्मृति दिवस हमारे पुलिस कर्मियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर अपराधों से लड़ने, आपातकालीन स्थितियों में मदद करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक, उनका योगदान अमूल्य है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम उन बहादुर पुलिस कर्मियों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हमारे देश की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा।”

गृह मंत्री अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर पुलिस बलों के शहीदों को नमन किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पुलिस स्मृति दिवस पर, हमारे पुलिस बलों के उन शहीदों को नमन, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे पुलिसकर्मियों ने मातृभूमि की आन-बान और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देशभक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण पेश किया है। मैं राष्ट्र की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

लोकसभा अध्यक्ष और कृषि मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और एकता के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर पुलिसकर्मियों का त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमिट रहेगा। उन्होंने सभी अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभर में सेवारत पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता जताई।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “सेवा, समर्पण और साहस जैसे मूल्यों को धारण कर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों के चरणों में पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। हमारे जांबाज सिपाहियों के वीरतापूर्ण व्यक्तित्व और बलिदान ने देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखा है। प्रत्येक भारतवासी को आप सभी पर सदैव गर्व रहेगा। जय हिंद।”

गौरतलब हो, पुलिस स्मृति दिवस हर साल उन पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

20 mins ago | AMIT SHAH

रामोजी राव ने पत्रकारिता में मूल्यों को स्थापित किया, उनके नाम से जुड़े पुरस्कार का विशेष महत्व: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक...

21 mins ago | ASEAN-India Summit

मनीला के 100 साल पुराने गुरुद्वारे के पुनर्विकास कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, सिख समुदाय की सेवा भावना को किया सलाम

फिलीपींस की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वा...