Print

प्रयागराज : महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी आग, सभी सुरक्षित

महाकुंभ मेले के क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना सेक्टर 19 में हुई। घटना के बाद काले धुएं के घने बादल उठते हुए देखे गए जिससे मेले में मौजूद श्रद्धालुओं और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। महाकुंभ 2025 के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना का वीडियो साझा किया गया।

सोशल मीडिया अकाउंट महाकुंभ 2025 ने एक्स हैंडल पोस्ट में लिखा “बहुत दुखद! महाकुंभ में आग की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। हम मां गंगा से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं।”

फिलहाल दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने महाकुंभ मेले जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Indian Equities

आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 492....

7 mins ago | Uttarakhand

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 19 से 20 अगस्त को उत्तराखंड का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्...

9 mins ago | Adiala Jail

पाकिस्तान की शीर्ष अदालत का आदेश, इमरान खान को अस्पताल में कराया जाए भर्ती

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने अदियाला जेल में कैद पूर्व वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) इमरान खान को स...