02/07/24 | 7:43 pm

Print

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हाथरस हादसे में मृतकों के प्रति व्यक्त की संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ की घटना पर गहरा दुःख जताया है।

राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को हुए सत्संग के बाद जब लोग बाहर निकलने लगे तो भगदड़ मच गई। हादसे में अबतक 50 से अधिक लोगों की जान चली गई है। घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।

RELATED ARTICLES

1 min ago | Indian Equities

आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 492....

6 mins ago | Uttarakhand

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 19 से 20 अगस्त को उत्तराखंड का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्...

9 mins ago | Adiala Jail

पाकिस्तान की शीर्ष अदालत का आदेश, इमरान खान को अस्पताल में कराया जाए भर्ती

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने अदियाला जेल में कैद पूर्व वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) इमरान खान को स...