08/08/24 | 4:11 pm

Print

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर दुख जताया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह जानकर दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अब हमारे बीच नहीं रहे। वरिष्ठ नेता गरिमा और सिद्धांतवादी राजनीति के प्रतीक थे। पश्चिम बंगाल के लोगों के कल्याण के लिए उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से दुखी हूं। वे एक राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने राज्य की प्रतिबद्धता के साथ सेवा की। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।”

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद कोलकाता स्थित उनके निवास पर निधन हो गया, वह 80 वर्ष के थे।

RELATED ARTICLES

5 hours ago | Causes and Effects of Child Labour

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस : बचपन के सपनों पर शोषण की छाया और विकास की अधूरी कहानी

बचपन प्रकृति का सबसे सुंदर उपहार है। यह जीवन का वह स्वर्णिम काल है जब आंखों में इंद्रधनुषी सपने ...

7 hours ago

भारत के 70 करोड़ युवा देश की संपत्ति, जनसांख्यिकीय लाभांश को विकास लाभांश में बदलना जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने गुरुवार को हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कहा कि भारत के 70 करोड़...