16/09/24 | 11:57 am

Print

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (सोमवार) देशवासियों को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बधाई दीं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि, “पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देती हूं। पैगम्‍बर मुहम्‍मद (स.) ने समानता पर आधारित मानव समाज का आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने धैर्य के साथ सत्य के मार्ग पर चलने की भी शिक्षा दी है। आइए इस अवसर पर हम सब इन शिक्षाओं को अपनाने का संकल्प लें और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य करें।”

पीएम मोदी ने एक्स पर अपने एक संदेश में लिखा, “ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। सद्भाव और एकजुटता सदैव बनी रहे। समग्र रूप से प्रसन्नता और समृद्धि हो।”

उल्लेखनीय है कि इस्लाम में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार यह पर्व 16 सितंबर को मनाया जा रहा है। यह हर साल रबी-उल-अव्वल के 12 वें दिन मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह वही शुभ दिन है, जब पैगंबर मुहम्मद का जन्म हुआ था।

RELATED ARTICLES

8 mins ago | AI Cybersecurity

AI और साइबर सुरक्षा के बीच APNIC 62 में जुटे 600 से ज्यादा इंटरनेट विशेषज्ञ

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के इंटरनेट समुदाय का प्रमुख सम्मेलन APNIC 62 मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। ...

24 mins ago | Freedom Edge

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने सोमवार को पांच दिन का तीन-पक्षीय सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। ‘...