Print

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लातुर में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बुधवार को महाराष्ट्र में लातुर जिले के उदगीर में नवनिर्मित विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने विहार में गौतम बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किये तथा बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पूजा के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान किया। एक बौद्ध भिक्षु ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को गौतम बुद्ध की एक मूर्ति भेंट की।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, ग्रामीण विकास और जिला संरक्षक मंत्री गिरीश महाजन, खेल मंत्री संजय बनसोडे, महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, सर्वश्री विधायक विक्रम काले, रमेश कराड, अभिमन्यु पवार, कलेक्टर वर्षा ठाकुर-घुगे उपस्थित थीं।

उदगीर का विहार कर्नाटक के कलबुर्गी के बुद्ध विहार की प्रतिकृति है। इस विहार का निर्माण एक हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है। विहार में 1200 अनुयायियों के बैठने की व्यवस्था वाला एक ध्यान केंद्र बनाया गया है। विहार क्षेत्र में प्रवेश के लिए एक मुख्य प्रवेश द्वार बनाया गया है और इस प्रवेश द्वार को बिहार के सांची स्तूप की तरह डिजाइन किया गया है।

RELATED ARTICLES

21/04/26 | 11:06 pm | Amit Shah reaction statement

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। खड़गे ने चेन्न...

21/04/26 | 10:30 pm | Bulgaria election results 2026

बुल्गारिया चुनाव में रूमेन रादेव की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

बुल्गारिया के संसदीय चुनाव में रूमेन रादेव की अगुवाई वाली ‘प्रोग्रेसिव बुल्गारिया’ गठबंधन ने...

21/04/26 | 10:15 pm | Kerala explosion news 2026

केरल के त्रिशूर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिशूर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत प...