प्रतिक्रिया | Monday, November 17, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

06/07/24 | 10:18 am | President Murmu Odisha Visit

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छ: से नौ जुलाई तक ओडिशा के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से नौ जुलाई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने पांच जुलाई को इस कार्यक्रम की जानकारी साझा की थी।

पीआईबी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मु छह जुलाई को भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी। अगले दिन यानी सात तारीख को पुरी में भगवान जगन्नाथ की गुंडिचा यात्रा (रथयात्रा) का अवलोकन करेंगी। आठ जुलाई को राष्ट्रपति उदयगिरि की गुफाओं का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु एनआईएसईआर के 13वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु, बिभूति कानूनगो कला व शिल्प महाविद्यालय और उत्कल संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति भुवनेश्वर के निकट हरिदमदा गांव में ब्रह्माकुमारीज के दिव्य रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी और ‘स्थायित्व के लिए जीवनशैली’ अभियान की शुरुआत करेंगी। नौ जुलाई को राष्ट्रपति भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर) के 13वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

आगंतुकों: 54577832
आखरी अपडेट: 17th Nov 2025