प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शनिवार को उनके 53वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को लिखा सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’’

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को हुआ था और वह मार्च 2022 से पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले वह 2014 और 2019 में दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।(भाषा)