10/07/24 | 3:57 pm

Print

ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी, ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से किया गया स्वागत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया दौरे पर हैं। इसके पश्चात बुधवार को वियना स्थित फेडरल चांसलरी में पीएम मोदी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर भी मौजूद रहे, जिन्होंने फेडरल चांसलरी में गेस्ट बुक पर हस्ताक्षर भी किए। 

रूस की दो दिवसीय यात्रा पूरी कर पहुंचे ऑस्ट्रिया 

प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के पश्चात बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को मास्को से ऑस्ट्रिया पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने स्वागत किया। इस दौरान ऑस्ट्रिया में भारतीय राजदूत शंभू कुमारन भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। 

ऑस्ट्रिया पहुंचने पर पीएम मोदी ने लिखा पोस्ट

ऑस्ट्रिया पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखकर कहा, “वियना पहुंच गया हूं। ऑस्ट्रिया की यह यात्रा खास है। हमारे देश साझा मूल्यों और एक बेहतर ग्रह के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़े हुए हैं। चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत और अन्य कार्यक्रमों सहित ऑस्ट्रिया में विभिन्न कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।” 

https://x.com/narendramodi/status/1810745512750088522

ऑस्ट्रिया की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर पीएम मोदी

इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रिया की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर ऐतिहासिक शहर वियना पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने उनका स्वागत किया। चूंकि दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, ऐसे में यह महत्वपूर्ण यात्रा भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।”

इससे पहले कल प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल हुए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट में ऑस्ट्रिया के चांसलर नेहमर ने कहा, “वियना में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी! ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं!”

ऑस्ट्रिया चांसलर नेहमर को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे चर्चाओं के लिए उत्सुक हैं। एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, “चांसलर कार्ल नेहमर, गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। मैं कल भी हमारी चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं। हमारे देश वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।” 
उल्लेखनीय है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की आखिरी यात्रा वर्ष 1983 में इंदिरा गांधी की थी। (इनपुट-एएनआई)

RELATED ARTICLES

3 mins ago | Donald Trump on Venezuela Leadership

मचाडो ने व्हाइट हाउस में ट्रंप को सौंपा नोबेल मेडल, वेनेजुएला संकट पर चर्चा

वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मारिया कोरिना मचाडो ने कहा है कि...

15/01/26 | 4:25 pm | Gaza Peace Plan Phase Two

हमास के हथियार डालने पर अमेरिका को शक, बंधकों के अवशेष न मिलने पर दी कड़ी चेतावनी

अमेरिका ने गाजा संघर्ष को जड़ से खत्म करने के लिए पीस प्लान का दूसरा चरण लॉन्च कर दिया है, लेकिन अम...