12/08/24 | 12:14 pm

Print

पीएम मोदी ने हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने हाथियों को ऐसे अनुकूल आवास उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई, जहां वे फल-फूल सकें।

पीएम ने हाथियों के मूल्‍य और हमारी संस्कृति तथा इतिहास में उनके महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में हाथियों की संख्या में हुई वृद्धि की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “विश्व हाथी दिवस हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना करने का अवसर है। इसके साथ-साथ हम हाथियों को ऐसे अनुकूल आवास प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जहाँ वे फल-फूल सकें। भारत में हमारे लिए हाथी हमारी संस्कृति और इतिहास के अभिन्‍न अंग हैं। यह बड़ी खुशी की बात है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संख्या में वृद्धि हुई है।”

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है, यह एक अंतरराष्ट्रीय वार्षिक कार्यक्रम है, जो दुनिया भर में हाथियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए समर्पित है।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Diabetes Causes and Treatment

विश्व मधुमेह दिवस : समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता ही बचाव का आधार

मधुमेह दुनिया भर में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी है, जिसकी समय पर पहचान और नियमित जांच बेहद जरूर...

3 hours ago | 2026

छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत

देशभर में लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा बिखरने लगी है। चार दिवसीय इस महापर्व के दूसरे दिन शनिवा...