09/07/24 | 5:44 pm

Print

प्रधानमंत्री का वीडीएनकेएच में रोसाटॉम मंडप का दौरा, भारतीय और रूसी छात्रों के समूह से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आज (मंगलवार) मास्को में अखिल रूसी प्रदर्शनी केंद्र, वीडीएनकेएच का दौरा किया।

दोनों नेताओं ने वीडीएनकेएच में रोसाटॉम मंडप का दौरा किया। वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के इतिहास में सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक रोसाटॉम मंडप का उद्घाटन नवंबर 2023 में किया गया था। प्रधानमंत्री ने असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-रूस सहयोग को समर्पित एक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री को “परमाणु सिम्फनी” भी दिखाई गई – जो वीवीईआर-1000 रिएक्टर का एक स्थायी कार्यशील मॉडल है। यह भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

इस मंडप में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय और रूसी छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत भी की। पीएम ने छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को जानने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसका उपयोग भविष्य की पीढ़ियों और सम्पूर्ण जगत के हित के लिए किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

31 seconds ago | Adiala Jail

पाकिस्तान की शीर्ष अदालत का आदेश, इमरान खान को अस्पताल में कराया जाए भर्ती

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने अदियाला जेल में कैद पूर्व वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) इमरान खान को स...

23 mins ago | 372 Run Target

ऋषभ पंत के अर्धशतक के बावजूद 193 रन पर सिमटा भारत, श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे...