निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद (एनसीबी) ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

बल्लभगढ़ में हुआ समझौता, विशेषज्ञों की मौजूदगी

यह समझौता एनसीबी, बल्लभगढ़ में एनसीबी के महानिदेशक डॉ. एल. पी. सिंह और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के तकनीकी सेवा प्रमुख अभियंता राहुल गोयल के बीच हुआ।

3-5 वर्षों में बड़े स्तर पर प्रशिक्षण का लक्ष्य

डॉ. एल. पी. सिंह ने कहा कि इस साझेदारी से निर्माण क्षेत्र में क्षमता निर्माण को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 3-5 वर्षों में बड़ी संख्या में पेशेवरों और श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

इंजीनियरों से लेकर श्रमिकों तक मिलेगा प्रशिक्षण

इस पहल के तहत सिविल इंजीनियरों, रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) विशेषज्ञों, ठेकेदारों, निर्माण श्रमिकों और राजमिस्त्रियों के लिए प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें गुणवत्ता परीक्षण, कंक्रीट मिश्रण, संपोषण और आधुनिक निर्माण तकनीकों पर फोकस रहेगा।

व्यावहारिक प्रशिक्षण पर रहेगा जोर

कार्यक्रम में कार्यशालाएं, साइट डेमो, तकनीकी सेमिनार और संयंत्रों व आरएमसी सुविधाओं के अध्ययन दौरे शामिल होंगे, जिससे प्रतिभागियों की व्यावहारिक समझ और तकनीकी दक्षता को मजबूत किया जा सके।

स्किल इंडिया मिशन के अनुरूप पहल

यह सहयोग भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के अनुरूप है। इससे देश के तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचा और आवास क्षेत्र के लिए कुशल कार्यबल तैयार करने में मदद मिलेगी। (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

23 mins ago | Men's Singles

बेन शेल्टन ने मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर किया बड़ा उलटफेर: यूएस ओपन

बेन शेल्टन ने बुधवार को यूएस ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर किया। रोमांच से भरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले म...

40 mins ago | Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा, पूर्वोत्तर देश के विकास का प्रमुख इंजन: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज बुधवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत की एकता का अभिन्न हिस...