मां कूष्मांडा की दिव्य आराधना से जग में फैले सकारात्मक ऊर्जा, पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आध्यात्मिक शक्ति की प्रतीक मां कूष्मांडा को समर्पित चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अदम्य साहस और आध्यात्मिक शक्ति की प्रतीक मां कूष्मांडा का चरण-वंदन। उनकी दिव्य ऊर्जा से हर हृदय में नवचेतना जागृत हो।”

उन्होंने संस्कृत सुभाषित भी शेयर किया, जिसमें लिखा, “सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदाऽस्तु मे।” सुभाषित में कहा गया है, “अपने पवित्र हाथों में रक्त और सुरा से भरे कलश धारण करने वाली माता कूष्मांडा मुझे आशीर्वाद दें व मेरे लिए कल्याणकारी हों।” पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में एक भक्ति गीत भी शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “माता की भक्ति में विराट शक्ति है। देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट किया, “चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां कूष्माण्डा से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।” केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “पावन चैत्र नवरात्र के चतुर्थ दिवस पर, जगतजननी मां अम्बे के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्माण्डा के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना है कि हे मैया सबका मंगल और कल्याण कीजिए, रोग, शोक, भय से मुक्त कर यश, बल, दीर्घायु प्रदान कीजिए। हे मैया अपने बच्चों को खुशहाल और आनंदमय जीवन का आशीर्वाद दीजिए।” वहीं, चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पोस्ट में लिखा, “मां कूष्मांडा सभी के जीवन में ऊर्जा, सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। जय माता दी।”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

03/09/26 | 11:34 am | 000 Crore Business

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं...

03/09/26 | 10:52 am | AI Data Centers

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा क‍ि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटरों को...

02/09/26 | 4:50 pm | Bangladesh Parliament Speaker

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की संसद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अहम मुलाकात

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को जातीय संसद के अध्यक्ष मेजर (रिटा...