भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शेयर बाजार हरे निशान में बंद, ऑटो और रियल्टी शेयर उछले

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 105.71 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,746.78 और निफ्टी 34.80 या 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,414.40 पर था।  

बाजार की तेजी का नेतृत्व ऑटो और रियल्टी शेयरों ने किया

बाजार की तेजी का नेतृत्व ऑटो और रियल्टी शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो और रियल्टी इंडेक्स एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, एनर्जी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी हरे निशान में थे। केवल फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स ही लाल निशान में बंद हुए हैं।

वर्तमान स्थिति में बाजार 24,000 से लेकर 24,550 के दायरे में रह सकता है

एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार, रूपक डे ने कहा कि इंडेक्स एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। वर्तमान स्थिति में बाजार 24,000 से लेकर 24,550 के दायरे में रह सकता है। अगर यह 24,550 के स्तर को तोड़ता है तो बड़ी तेजी आ सकती है।

लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी का ट्रेंड देखा गया

उन्होंने आगे कहा कि गिरावट की स्थिति में 24,200 एक अहम सोपर्ट स्तर है। अगर यह टूटता है तो एनएसई सूचकांक 24,000 के स्तर को भी छू सकता है। लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी का ट्रेंड देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 851.90 अंक या 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,287.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 222.80 अंक या 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,417.95 पर था।

एशियन पेंट्स, सन फार्मा, आईटीसी, एचसीएल टेक, रिलायंस, नेस्ले, एचयूएल, टीसीएस और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे

सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, इटरनल, एमएंडएम, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाइटन, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, सन फार्मा, आईटीसी, एचसीएल टेक, रिलायंस, नेस्ले, एचयूएल, टीसीएस और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे। शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 40 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,600 और निफ्टी 4.35 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,375 पर था।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

3 mins ago

Rath Yatra 2026: रथ यात्रा का कारण और क्या है संदेश, क्यों भक्तों के बीच भीड़ में पहुंच जाते हैं प्रभु जगन्नाथ

ओडिशा के पुरी शहर का अद्भुत नजारा पूरा विश्व देख रहा है। लाखों श्रद्धालुओं का विशाल जन-सैलाब, आस...

5 mins ago | First Hydrogen Powered Train

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू होने को तैयार, ग्रीन रेल ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ा कदम

भारतीय रेलवे स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। देश की पहली स्वदेशी...

11 mins ago | Balance of Payments

व्यापार घाटा बढ़ने से मई में चालू खाते में घाटा, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के भुगतान संतुलन (बीओपी) के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में भार...