Print

कच्चे तेल में गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।

सुबह के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों से अधिक यानी 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,223 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा यानी 0.51 प्रतिशत बढ़कर 24,137 पर कारोबार करता दिखा।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा तेजी रही, जिसमें 1 प्रतिशत से अधिक उछाल दर्ज किया गया। इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम और निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 0.8 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और मेटल सेक्टर के शेयर भी हरे निशान में कारोबार करते दिखे। वहीं ऑटो, फार्मा, रियल्टी और एफएमसीजी सेक्टर में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में लगभग सभी सेकोरल इंडेक्स सकारात्मक रुख में रहे।

हालांकि गिरावट वाले शेयरों में इंडिगो, टाइटन, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल शामिल रहे।

बैंकिंग सेक्टर, खासकर बैंक निफ्टी से जुड़े शेयर, बुनियादी तौर पर मजबूत बने हुए हैं।

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 78.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 3 प्रतिशत टूटकर 74.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

42 mins ago | BRICS Summit

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली में चाक-चौबंद सुरक्षा, 700 से अधिक सीसीटीवी से निगरानी

राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ...

2 hours ago | BRICS Summit

BRICS Summit : 7 साल बाद भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दो दिवसीय समिट में लेंगे भाग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में...