05/06/26 | 10:17 am

Print

RBI नीति फैसले से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक, निफ्टी 23,500 के पार

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को सुबह के कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की महत्वपूर्ण मौद्रिक नीति घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ऊंची ऊर्जा कीमतों के बीच महंगाई तथा रुपये पर पड़ने वाले दबाव को लेकर बाजार की नजरें केंद्रीय बैंक के फैसले पर टिकी हैं।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 357 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,717.57 के इंट्राडे उच्च स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 100 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,516 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो प्रमुख बढ़त वाले सूचकांकों में निफ्टी मीडिया 1.81 प्रतिशत उछला, जबकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 0.97 प्रतिशत मजबूत हुआ।

इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सूचकांक भी मजबूती में रहे। निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा में 0.82 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी रियल्टी 0.71 प्रतिशत चढ़ा।

दूसरी ओर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.06 प्रतिशत की मामूली गिरावट रही, जबकि निफ्टी मेटल 0.60 प्रतिशत फिसला। आईटी और एफएमसीजी शेयरों में सीमित उतार-चढ़ाव देखा गया, जबकि पीएसयू और निजी बैंकिंग शेयरों में हल्की बढ़त दर्ज की गई।

व्यक्तिगत शेयरों में विप्रो, टाटा स्टील, ट्रेंट, हिंदाल्को इंडस्ट्रीज और कोल इंडिया निफ्टी के प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.88 प्रतिशत बढ़कर 95.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों में कमजोरी का रुख रहा। जापान का निक्केई 1 प्रतिशत से अधिक गिरा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5 प्रतिशत तक लुढ़क गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग लगभग 1 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Indian Culture

कर्मठ और विद्वान व्यक्ति का साथ नहीं छोड़ती समृद्धि : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'सुभाषितम' साझा किया। इस...

8 hours ago

दूरदर्शन ने मनाया अपना 67वां स्थापना दिवस, भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश का हिस्सा

सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के टेलीविजन प्रभाग, दूरदर्शन ने मंगलवार को संगीत, नृत्य और मनोर...