20/06/24 | 6:24 pm

Print

बाजार हस्तक्षेप के लिए गेहूं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: केंद्र सरकार

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज (गुरुवार) आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की समीक्षा के लिए मंत्रियों की समिति की बैठक हुई।

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि बैठक में गेहूं के स्टाक और मूल्यों की स्थिति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। आरएमएस 2024 में 18 जून, 2024 तक लगभग 266 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जबकि आरएमएस 2023 में 262 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अन्य कल्याण योजनाओं के लिए लगभग 184 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवश्यकता होती है। इसे पूरा करने के बाद आवश्यकता पड़ने पर बाजार में हस्तक्षेप करने के लिए गेहूं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया कि गेहूं की कीमतों पर कड़ी नजर रखी जाए और देश के उपभोक्ताओं के लिए मूल्य स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त नीतिगत हस्तक्षेप किए जाएं।

RELATED ARTICLES

4 mins ago

G7 समिट : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत, भारत-यूएस व्यापार समझौता बेहद करीब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता काफ...

8 mins ago | Environment Protection

अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस: प्रकृति, परिवार और खुशियों को समर्पित एक खास उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day) हर वर्ष 18 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन लोगों ...

21 mins ago

G7 समिट के दौरान PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

पीएम मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडि...