प्रतिक्रिया | Friday, February 07, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

04/10/24 | 5:03 pm

printer

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल की तुलना राम से करने पर साधा निशाना, कहा जो महल नहीं छोड़ सकता वो वन कैसे जाएगा 

 आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य एवं दिल्‍ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बंगला बदलने और राम के साथ तुलना करने को लेकर कटाक्ष किया है ।

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा कि केजरीवाल को राम के समान मानना गलत है। उन्होंने कहा कि एक थे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, जिन्होंने महल छोड़ वन में 14 साल गुजारे। नारी सम्मान के लिए रावण जैसे शक्तिशाली राक्षस से युद्ध किया।

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के बंगला बदलने पर कहा कि आजकल जो लोग अपनी तुलना प्रभु श्रीराम से करवाते हैं, महात्यागी बताकर एक महल छोड़ दूसरे महल में रहने जाते हैं। माया के पीछे आदर्श भूल जाते हैं। नारी पर वार करने वाले को बचाते हैं, इसी में सुकून पाते हैं।

केजरीवाल के लिए बंगला मूलभूत सुविधाओं में से एक हो गया है: वीरेंद्र सचदेवा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बंगला बदलने पर कटाक्ष किया है।

वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर लिखा कि केजरीवाल के लिए बंगला मूलभूत सुविधाओं में से एक हो गया है । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भ्रष्टाचार और घोटालों से बने शीश महल से निकल कर नये बंगले में जा रहे हैं, वह दिखाता है कि केजरीवाल का मोह बंगले से है और वे खास आराम पसंद जगह में रहना चाहते हैं।

सचदेवा ने कहा कि यथार्थ तो ये है कि  (आप) का चरित्र ही ढोंग और दिखावे का है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का चेहरा भ्रष्टाचारी का है, बंगला बदलने से भ्रष्टाचार नहीं खत्म होगा। सचदेवा ने कहा कि  (आप) के सर्वविदित चरित्र को नया ठिकाना देकर व हमारे दिल्लीवासियों को समस्याओं की दीवारों वाला घर देकर केजरीवाल ने  नए बंगले में आराम फ़रमाने की मंशा, (आप) के वास्तविक चरित्र का प्रमाण है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को  6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आवास खाली कर लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर 5 में शिफ्ट हो गए।  (आप) मुख्यालय के नजदीक स्थित यह बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित था।

आगंतुकों: 16888362
आखरी अपडेट: 6th Feb 2025