09/07/24 | 4:03 pm

Print

जिम्बाब्वे में वाइल्ड लाइफ टूर पर गई टीम इंडिया, बुधवार को होगा तीसरा टी20 मुकाबला

भारतीय टीम और उनके परिवार व सहयोगी स्टाफ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले खेल से कुछ समय दूर रहते हुए यहां एक वन्यजीव अभ्यारण्य का दौरा किया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल ने दौरे की तस्वीरें साझा कीं और पोस्ट को कैप्शन दिया, “बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे क्रिकेट और जिम्बाब्वे पर्यटन के साथ मिलकर हरारे में भारतीय क्रिकेट टीम और उनके परिवारों के लिए वाइल्ड लाइफ टूर का आयोजन किया।”

संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को शामिल करके भारतीय टीम को सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए मजबूत किया जाएगा। ये तीनों खिलाड़ी अमेरिका और वेस्टइंडीज में भारत के टी20 विश्व कप जीतने वाले अभियान का हिस्सा थे।

बारबाडोस से देरी से लौटने के कारण, बीसीसीआई ने पहले दो टी20 मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया था। सुदर्शन ने दूसरे मैच में अपना टी20 डेब्यू किया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे पर 100 रनों की शानदार जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। मेजबान टीम ने सीरीज के पहले मैच में युवा टीम को हराया था।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच बुधवार, 10 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Sheetal Devi

शीतल देवी ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज के फाइनल में बनाई जगह, आइजादा सेइडन से होगा मुकाबला

वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियन और भारत की स्टार पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

8 hours ago | Meerut Mavericks vs Lucknow Falcons

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब

मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स ने बे...