11/06/24 | 11:10 pm

Print

प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई संदेशों के लिए विश्व भर के राजनेताओं का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद बधाई संदेशों के लिए विश्व भर के राजनेताओं का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर विश्व भर के राजनेताओं के बधाई संदेशों और टेलीफोन कॉल का जवाब दिया।

क्यूबा गणराज्य के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल बरमूडेज की एक पोस्ट पर धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रपति डियाज-कैनेल आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हम क्यूबा के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो दोनों ही देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने जुड़ाव पर आधारित हैं।”

https://x.com/narendramodi/status/1800489669710520362

पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना की एक पोस्ट पर धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रपति सैंटियागो पेना आपकी बधाई के लिए आभारी हूं। हम अपने देशवासियों के हित में भारत-पराग्वे संबंधों को आगे बढ़ाना निरंतर जारी रखेंगे।”

https://x.com/narendramodi/status/1800489762639556738

पनामा के राष्ट्रपति लॉरेंटिनो कॉर्टिजो की एक पोस्ट पर धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रपति नीटो कॉर्टिजो आपको धन्यवाद। पनामा एक प्रमुख साझेदार है। हम सभी आयामों में अपनी पारस्परिक लाभप्रद साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।”

https://x.com/narendramodi/status/1800489905677820150

बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव की एक पोस्ट पर धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रपति रुमेन राडेव आपको धन्यवाद। हम भारत एवं बुल्गारिया के बीच साझेदारी को और ज्‍यादा मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना निरंतर जारी रखेंगे।”

https://x.com/narendramodi/status/1800490008476045405

ओमान सल्तनत के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ फोन पर हुई बातचीत पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “ओमान सल्तनत के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक को उनकी फोन कॉल के लिए धन्यवाद और उनके हार्दिक अभिनंदन एवं मैत्रीपूर्ण शब्दों की हृदय से सराहना करता हूं। सदियों पुराने भारत-ओमान रणनीतिक संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे।”

https://x.com/narendramodi/status/1800490065887744265

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Diabetes Causes and Treatment

विश्व मधुमेह दिवस : समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता ही बचाव का आधार

मधुमेह दुनिया भर में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी है, जिसकी समय पर पहचान और नियमित जांच बेहद जरूर...

7 hours ago | ASEAN and East Asia Summit

प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो...